फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार झूठ व लूट का गठबंधन : अभय सिंह

Mon, 11 Sep 2023 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की जयंती इस बार इनेलो 25 सितंबर को कैथल में रैली कर मना रही है। इसे सफल बनाने के लिए अभय चौटाला भिवानी की जाट धर्मशाला में सोमवार को निमंत्रण देने पहुंचे। उन्होंने जाट धर्मशाला में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का दिवालिया पिट चुका है। सरकार के सभी मंत्री झूठ बोलते हैं। अभय ने यहां तक कहा कि हरियाणा गठबंधन सरकार लूट व झूठ का गठबंधन है। इससे परेशान होकर लोग अब बदलाव चाहते हैं। अभय चौटाला ने कहा कि कैथल रैली में नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव, सुखबीर बादल, फारूक अब्दुल्ला, सतपाल मलिक, सीताराम येचुरी, जयंत चौधरी, उद्धव ठाकरे, शरद पंवार व हनुमान बैनीवाल सहित देश के कई बड़े नेता आएंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभय चौटाला ने इंडिया का नाम भारत रखने पर कहा कि ऐसे नाम बदलने के लिए संविधान बदलना पड़ेगा। पर हम किसी को देश का इतिहास नहीं बदलने देंगे।
वहीं नूंह हिंसा के बहाने अभय चौटाला ने कांग्रेस व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा को लेकर विधानसभा में कांग्रेस सीएम के सामने नतमस्तक थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीन मुस्लिम विधायकों को भी नूंह हिंसा की साजिश को लेकर विधानसभा में बोलने तक नहीं दिया। अभय ने कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर कहा कि कोई सभी कांग्रेसी नेताओं को गलती से भी एक मंच पर बैठा दें तो इनमें ऐसी लड़ाई हो कि केस तक बन जाएं।
विज्ञापन

वहीं सीएम मनोहरलाल द्वारा चंद्रयान पर दिए बयान और फिर गलती मानने पर उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है जिसे इस बार जनता ठीक कर देगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद सिंह लोहान, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, नरेंद्र वर्मा, सुनील लांबा, अशोक ढ़ाणीमाहु, अधिवक्ता संजय श्योराण, जितेंद्र मिनी गौरीपुर, अनिल काठपालिया, जयसिंह पातवान, इंदु परमार, शारदा मिश्रा, जगराम साहेब, मुखत्यार नाई, राजेंद्र लोहानी, राजबीर बेनिवाल, अनिल सांगवान, प्रशांत ढ़ांडा, विकास बामला, विशाल बामला, सुनील स्वामी, संजय नंबरदार, हरकेश नागर, अरुण बुसान, रणसिंह श्योराण, राजेंद्र डीएसओ, बिजेंद्र दुहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें