फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का मुख्यमंत्री कमजोर और पंजाब का सीएम है पियक्कड़ : अर्जुन चौटाला

Fri, 08 Aug 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव सागवान में जलभराव वाले क्षेत्र का दौरा करते रानियां से इनेलो के विधायक अर्जुन चौटाला। स्र
विज्ञापन
भिवानी। रानियां के इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने भिवानी दौरे के दौरान हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को कमजोर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बेवड़ा और पियक्कड़ करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक हार के सदमे से बाहर नहीं निकली है और विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही है।
विज्ञापन

अर्जुन चौटाला वीरवार देर शाम बवानीखेड़ा हलके के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने गांव धनाना में किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विधानसभा में यह मुद्दा उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने मांग की कि जलभराव से प्रभावित गांवों के किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितैषी होने का दावा करती है तो किसानों को समय पर मुआवजा और खाद उपलब्ध कराए तभी ये दावा सही साबित होगा।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चौटाला ने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की बात तो करती है लेकिन हकीकत में वह विधानसभा में बैठती ही नहीं। विपक्ष में वह अक्सर अकेले रह जाते हैं। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को हार के सदमे से बाहर निकलकर विपक्ष की भूमिका निभाने की नसीहत दी। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि जुलाना में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे की हत्या में भी न्याय नहीं मिला जिससे साफ है कि हरियाणा में जंगलराज पनप रहा है और राज्य को कमजोर नेतृत्व चला रहा है। एसवाईएल के मुद्दे पर चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार इसे गंभीरता से ले और पंजाब के मुख्यमंत्री की होश की हालत पर भी ध्यान रखे क्योंकि उनका भरोसा नहीं कि वह पीकर कब क्या बोल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें