फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व पर शोभा यात्रा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। घंटाघर स्थित गुरुद्वारा में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर रविवार को गुरुद्वारा परिसर से शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी अगुवाई पांच प्यारों द्वारा की जाएगी। गुरुग्रंथ साहिब को पालकी में सजा कर संगतों के दर्शनों के लिए शहरों के विभिन्न स्थानों पर ले जाएगा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाने के लिए पांच छोटे बच्चों को भी पांच प्यारों की वेशभूषा एवं हाथों में माला और गले में किरपाण के साथ गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के आगे चलाया जाएगा। इस वर्ष नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाने के लिए मानसा पंजाब से गतका पार्टी को बुलाया गया है जो अलग अंदाज में नंगी तलवारों से हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। सिख धर्म में गतका (मार्शल आर्ट) पंजाब का पारंपरिक खेल है, जिसके प्रति लोगों की धार्मिक आस्था भी जुड़ी है।
वहीं दिल्ली से फौजी बैंड को भी बुलाया गया है जो कि शोभा यात्रा का आकर्षण होगा। सुखमनी सोसयटी द्वारा कीर्तन भी किया जाएगा। गुरुद्वारा सिंह सभा के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी गुरप्रीतसिंह, अजीतसिंह व प्रधान इंदरमोहन सिंह ने बताया कि यह शोभा यात्रा भिवानी के घंटा घर गुरुद्वारा से दोपहर एक बजे शुरू होकर घंटा घर, कृष्णा कलोनी, दिनोद गेट, पुरानी देवसर चुंगी गुरुद्वारा में पहुंचेगी जहां पर कीर्तन और चाय का लंगर संगतों के लिए होगा। गुरुद्वारा पुरानी देवसर चुंगी से हालु बाजार, जैन चौक, बिचला बाजार, सराय चौपटा से होते हुए गुरुद्वारा में संपन्न होगी। रास्ते में शहर के सामाजिक संगठनों द्वारा शोभा यात्रा के स्वागत के लिए स्वागत द्वार भी बनाए जाएंगे। जगह-जगह संगत के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पहली पातशाही गुरु नानक देव प्रकाश पर्व के आगमन की खुशी में दिवाली से पहले ही प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। आठ नवंबर को गुरु की संगत की ओर से गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें रागी जत्थे कीर्तन द्वारा संगतों को गुरुबाणी से सरोकार करेंगे। गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के समापन के बाद गुरु का लंगर भी चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें