फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चार साल से गुजरानी के सरकारी स्कूल को नए भवन का इंतजार

Mon, 10 Jul 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव गुजरानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण की मांग चार साल बाद भी पूरी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने एक बार फिर शिक्षा विभाग से स्कूल का नया भवन निर्माण कराने की मांग उठाई है। वहीं स्कूल भवन नहीं होने की सुरत में बच्चों की कक्षाएं धर्मशाला में लगाई जा रही हैं। जबकि गर्मी और बारिश से बचाव के भी कोई प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को दिए मांग पत्र में कहा कि गांव गुजरानी में चार साल पहले जर्जर भवन के 20 कमरों को तोड़ दिया था। इस विद्यालय में 750 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पुराने स्कूल भवन के तोड़े जाने के बाद बच्चों के बैठने की यहां कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से कुछ कक्षाएं तो गांव की धर्मशाला में संचालित कराई जा रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि 2022 में शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद स्कूल भवन निर्माण के लिए 524 लाख का बजट स्वीकृत हुआ था। लेकिन नए भवन निर्माण के लिए अब तक टेंडर तक नहीं हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के लिए स्कूल भवन नहीं होने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है वहीं सभी बच्चों की कक्षाएं संचालन में भी दिक्कतें आ रही है, क्योंकि बारिश के दौरान बच्चों के बैठने के लिए भी जगह नहीं है।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में हैं। मैंने इस संबंध में शिक्षा निदेशालय में भी बात की है। इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नए स्कूल भवन के लिए टेंडर कराए जाएंगे। स्कूल भवन निर्माण का बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया मुख्यालय से ही कराई जानी है, जिसके संबंध में लगातार बातचीत भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें