फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के फॉर्मूले को मिली स्वीकृति, 25 तक जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के फॉर्मूले को सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को सूचना दी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए 30:10:60 फॉर्मूला बनाया था। वहीं 25 जुलाई तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस फार्मूले के तहत दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर 30 प्रतिशत, 11वीं कक्षा के अंकों के आधार पर 10 प्रतिशत और बारहवीं कक्षा की असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर 60 प्रतिशत अंक प्रदान किए जाएंगे। सभी नंबरों को मिलाकर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
गलत जानकारी भरी तो दूसरा मौका नहीं मिलेगा
बोर्ड सचिव ने बताया कि विद्यालयों द्वारा परीक्षार्थियों के 11वीं कक्षा में विषयवार प्राप्त अंकों सहित कुल अंक दर्ज किए जाने हैं। सभी विद्यालय परीक्षार्थियों की सूचना समय रहते पूर्ण रूप से सही व दुरुस्त दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गलती को सुधारने का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। विद्यालय द्वारा भेजी गई ऑनलाइन सूचना को ही अंतिम व निर्णायक माना जाएगा।
विज्ञापन

छह से कम अंक दिए तो मिलेंगे पासिंग मार्क
फॉर्मूले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने यह भी फैसला किया है कि स्कूल द्वारा असेसमेंट में जिस विद्यार्थी को 6 या उससे कम अंक मिलेंगे उसके उस विषय में पासिंग मार्क अर्थात 33 प्रतिशत अंक मिलेंगे। अगर किसी विद्यार्थी के 0 अंक लगाए जाते हैं तो उस संबंध में स्कूल को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा जाएगा।
कंपार्टमेंट वालों को दिया जाएगा उत्तीर्ण विषयों का औसत
जिन विद्यार्थियों को किसी विषय में कंपार्टमेंट आया हुआ है उनको पास हो चुके विषयों के अंकों का औसत दिया जाएगा। इससे यह भी निश्चित हो गया है कि कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने वाले सभी परीक्षार्थियों को पास कर दिया जाएगा।
परीक्षा देने का ऑप्शन भी खुला छोड़ा
बोर्ड ने अपने फैसले में उन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा देने का ऑप्शन भी खुला छोड़ा है जो इस फॉर्मूले से संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। हालात सामान्य होने के बाद उनकी परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए उन्हें अलग से कोई फीस जमा नहीं करानी होगी।
50 फीसदी परीक्षार्थियों का डाटा अपलोड
28 जून को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पोर्टल डाटा अपलोड करने के लिए खोल दिया गया था। तब से लेकर अब तक छह दिन में 141356 बच्चों का विवरण पोर्टल पर डाला जा चुका है। इनमें से 132143 बच्चों का 11वीं कक्षा का और 9213 बच्चों का दसवीं कक्षा का डाटा अपलोड किया गया है। प्रदेश में 12वीं कक्षा के कुल 277061 विद्यार्थी हैं।
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का विवरण
श्रेणी संख्या
फ्रेश 27958
ओपन 12066
प्राइवेट 9452
रेगुलर 227585
कुल 277061
परेशानी आने पर हेल्पलाइन पर लें मदद
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के फॉर्मूले को प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिल गई है। छह जुलाई तक बच्चों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। डाटा अपलोड करने का काम सही चल रहा है। अगर डाटा अपलोड करने में किसी को कोई परेशानी आती है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकता है। 25 जुलाई तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजीव प्रसाद, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें