फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर साधकों को सरकारी बस की सवारी, रूट पर यात्रियों को हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित बूथों पर लगी बसें। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में योग साधकों की भीड़ जुटाने के लिए सरकारी लॉरी बुक करने की तैयारी चल रही है। ये रोडवेज बसें अगर कार्यक्रम स्थल तक चली तो रूट पर मुसाफिर 20 व 21 जून को बसों का इंतजार करते रह जाएंगे। जी हां हम यहां बात कर रहे हैं भीम स्टेडियम के राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम की। जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री खुद अगुवाई करेंगे और हजारों साधकों को योगाभ्यास कराकर योग से निरोग रहने का संदेश भी देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए रोडवेज बसों को कार्यक्रम में योग साधकों को लाने की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज से 50 बसों की भी मांग कर डाली। मगर पहले से ही बसों की कमी झेल रहे रोडवेज विभाग ने 20 व 21 जून के कार्यक्रम के लिए दोनों दिन केवल 18-18 बसें मुहैया कराने की हामी भरी। मगर इन बसों को कार्यक्रम में चलाने के लिए भुगतान की शर्त भी रख डाली। जब भुगतान की बारी आई तो प्रशासन ने भी हाथ खड़े कर दिए।
दरअसल भिवानी डिपो में भिवानी बस स्टैंड से 83 बसों का संचालन हो रहा है। करीब 36 रोडवेज बसें हाल ही में कंडम हो चुकी हैं, जिनकी वजह से कई रूटों पर यात्री सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। ऐसे मेें 20 व 21 जून को दो दिवसीय राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में रोजाना 18 बसों को रूट से हटाकर साधकों को लाने व ले जाने के लिए लगाया गया तो कई रूटों पर मुसाफिरों का सफर कांटों भरा हो सकता है। रोडवेज प्रशासन ने बसों को कार्यक्रम में लगाने के लिए परिवहन विभाग की पॉलिसी के अनुसार 300 किलोमीटर किराये की शर्त पर देने की हां भर ली हैं। जिसके लिए प्रशासन को एक रोडवेज बस के लिए करीब 16 हजार का खर्च उठाना पड़ेगा। क्योंकि डीजल खर्च पर रोडवेज बसों को अन्य किसी कार्यक्रम या फिर जगह पर सेवाएं देने के लिए लगाना पॉलिसी मेें शामिल नहीं है। संवाद
विज्ञापन

इन रूटों पर पहले से ही चल रही बसों की मारामारी
रोडवेज के लोकल रूटों पर पहले से ही बसों की मारामारी बनी है। जिनमें भिवानी-जींद, भिवानी-बवानी खेड़ा, भिवानी-कलिंगा, भिवानी-खरक, भिवानी-दादरी, भिवानी-कैरू, भिवानी-बहल, भिवानी-लोहारू, भिवानी-तोशाम शामिल हैं, इसी तरह अन्य वाया ग्रामीण रूटों पर केवल एक-एक बसें ही हैं, जिसकी वजह से सबसे अधिक परेशानी गांव से शहर पहुंचने वाले विद्यार्थियों को हो रही है।
सीएम कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए
निकाय चुनावों में मतदान के बाद 21 जून को सीएम मनोहरलाल का भीम खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम है। जिसको लेकर कड़ी सुरक्षा के साथ बंदोबस्त किए गए हैं। साधकों को प्रवेश के लिए भी पहचान पत्र दिए गए हैं। जबकि इन साधकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस ले जाने के लिए परिवहन व्यवस्था भी की गई हैं। जिसके लिए रोडवेज बसों को लगाए जाने के निर्देश हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में 20 व 21 जून को रोडवेज से दोनों दिन के लिए 50 बसें मांगी गई थी। जिसमें रोडवेज प्रशासन को दोनों दिन 18 बसें देने के लिए तैयार है। विभाग की पॉलिसी के अनुसार प्रत्येक बस को कम से कम 300 किलोमीटर किराये पर ही दिया जा सकता है, जिसके लिए करीब 16 हजार रुपये का भुगतान बनता है। हमने प्रशासन को विभाग की पॉलिसी और वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है, जिसके बाद निर्णय प्रशासन को लेना है।
विज्ञापन

-गुलाब सिंह दूहन, महाप्रबंधक भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें