फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हड़ताल पर रहेंगे सरकारी चिकित्सक, ओपीडी रहेगी बंद

विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य को ज्ञापन सौंपते नागरिक अस्पताल के चिकित्सक। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक 11 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। कोविड, पोस्टमार्टम और इमरजेंसी सुविधाओं को छोड़कर बाकी सभी सुविधाएं बाधित रहेंगी। इस संबंध में चिकित्सकों ने सोमवार को सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य और पीएमओ डॉ. मंजू कादियान को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष श्योराण ने बताया कि चिकित्सक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। कई बार पहले भी हड़ताल की जा चुकी है, मगर मांग पूरी नहीं की जा रही है। इसी को लेकर 11 जनवरी को सभी सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन में यह भी साफ किया है कि 12 और 13 जनवरी को चिकित्सक सामान्य दिनों की तरफ काम करेंगे। अगर तब तक मांग पूरी नहीं होती हैं तो 14 जनवरी से पूर्ण हड़ताल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी और जब तक मांग पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक जारी रहेगी। इस अवसर पर डॉ. राहुल देव, डॉ. सुनील, डॉ. कृष्ण, डॉ. वेदपाल, डॉ. लवांशु, डॉ. विश्वास, डॉ. मोनिका मेहता, डॉ. अमित ग्रेवाल, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. नवीन घोष, डॉ. मीनू, डॉ. कविता मेहता और डॉ. बबली उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें