फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिए रुपये, मांगे तो मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानी खेड़ा। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर गांव बडेसरा के एक युवक से लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बडेसरा निवासी बिरेंद्र ने बताया कि उसके परिवार में ताऊ का लड़का सुरेश उससे बोला कि उसका रिश्तेदार सतपाल सरकारी नौकरी लगवाता है। उसे भी नौकरी लगना हो तो वह उससे बात करे। इस पर उसने सतपाल से बात की तो उसने कहा कि पांच लाख रुपये लगेंगे, ढाई लाख पहले और ढाई लाख नौकरी लगने के बाद में लेगा। वहीं ताऊ के लड़के सुरेश ने भी उसे आश्वस्त किया कि उसकी नौकरी पक्की है। सतपाल सत्ताधारी दल का आदमी है, इसके अतिरिक्त उसके चंडीगढ़ बोर्ड में भी संबंध हैं। इसके बाद उसने आरोपी सतपाल को ढाई लाख रुपये दे दिए। रुपये लेते समय आरोपी बोला कि डेढ़ महीने में ग्रुप डी की थर्ड वेटिंग लिस्ट लग जाएगी। जब डेढ़ महीने बाद लिस्ट नहीं लगी तो उसने फोन कर सुरेश से पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी बोला दो महीने और इंतजार करना पड़ेगा। दो माह बाद उसने किसी चुनाव की बात कह कर टरका दिया। वह बार-बार उसे टाइम देता रहा। इसके बाद आरोपी ने एक लाख रुपये उसे लौटा दिए। जबकि बाकी रुपये मांगे जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बवानी खेड़ा पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर आरोपी सुरेश, सतपाल, कुलदीप के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें