फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर 15 फुट बाहर रखा सामान, नप टीम ने किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद ने शहर में फुटपाथ को खाली कराने के लिए घंटाघर से सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र से जैन चौक से दादरी गेट चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बाजारों में दुकानों के बाहर 15 फुट तक सामान रखा हुआ था। जिसे नप की टीम ने जब्त किया। दुकानदारों का सामान जब्त करने के दौरान नप कर्मचारियों के साथ दुकानदारों की भी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगर परिषद के जेई अर्जुन नाथ के साथ सफाई निरीक्षक संजय कुमार व विकास देशवाल की टीम ने शहर के घंटाघर से सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर, सिटी पुलिस थाना से बिजली घर गेट होते हुए दादरी गेट तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। नप टीम को देखकर दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, लेकिन फिर भी नप दस्ते ने बाहर रखा हुआ सामान जब्त किया। नप कर्मचारी जब दुकानदारों का सामान उठाकर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादने लगे तो इस दौरान कुछ दुकानदारों से भी तीखी नोकझोंक हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंची। मगर नप टीम के साथ मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला।
भिवानी के बाजारों में वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से भी जाम के हालात बनते हैं। घंटाघर से जैन चौक दादरी गेट तक जाने वाले बाजार पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नो एंट्री की हुई है। दिन के समय में केवल ई रिक्शा व दुपहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि ऑटो रिक्शा के लिए भी प्रतिबंध लगा है, लेकिन इसके बावजूद भी बाजारों की मुख्य सड़क काफी संकरी हो गई है। इसकी वजह यह है कि सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने फुटपाथ को पूरी तरह से घेर रखा है। त्यौहारी सीजन में तो बाजार में पैदल चलने वालों के लिए भी मुश्किल हो जाती है, क्योंकि यहां पर काफी भीड़ व अतिक्रमण की वजह से हालात बिगड़ जाते हैं। इसी को लेकर नगर परिषद ने बाजारों से लगातार एक सप्ताह तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन

वर्जन
शहर के बाजारों में एक सप्ताह तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया है। भविष्य में भी ये अभियान जारी रखा जाएगा। इस दौरान दुकानदारों का सामान जब्त किया है और दुकानदारों को भी निर्धारित दायरे में सामान रखने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

- अर्जुन नाथ, जेई नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें