फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार : दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
गैंगवार में हुई गोलीबारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घरों की छतों पर चढ़कर वारदात से संबंधी साक्ष - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम बाईपास गरीमा गार्डन के सामने वाली गली में हुई गैंगवार के चलते फायरिंग मामले में महेंद्र जोगी के पिता की शिकायत पर सिटी पुलिस ने दोनों ही गैंग के गुर्गों के खिलाफ हत्या प्रयास के केस दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने उनकी तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले काफी लंबे अर्से से दोनों गैंग इलाके में दहशत का पर्याय बन चुके हैं। एक-दूसरे पर सरेआम फायरिंग करना गिरोह के गुर्गों के लिए आम बात हो गई है। वर्चस्व की लड़ाई में दोनों पक्ष एक-दूसरे को निशाना बनाने से भी नहीं चुक रहे हैं। हाल ही में दोनों की गैंग के कुछ लोग जेल से बाहर हुए हुए हैं। यही वजह है कि फिर से इन दोनों गैंग के बीच भिड़त शुरू हो गई है। बुधवार शाम चार बजे हुई फायरिंग के बाद तो आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। क्योंकि अचानक ही उनके सिर के ऊपर दीपावती की आतीशबाजी के पटाखों की तरह गोलियां बरसने लगीं। हालांकि पुलिस ने मौके से 11 खाली खोल ही बरामद किए हैं। मगर आसपास के लोगों की मानें तो काफी फायरिंग हुई थी। जिनके खोल काफी दूर तक जा गिरे, जो पुलिस के हाथ भी नहीं लगे हैं।
शहर के लाइनपार का क्षेत्र दोनों गिरोह के गुर्गों का ठिकाना ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने का भी मंच बन चुका है। पिछले कुछ माह पहले तोशाम बाईपास पर एक फूड शॉप पर बाइक सवार कुछ युवकों ने गाड़ी में जा रहे एक युवक पर गोली चला दी थी। इस वारदात में गाड़ी चालक व उसका एक साथी बच गया था, मगर फायरिंग के बाद से ही दोनों गिरोह के गुर्गों के बीच फिर से ठन गई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तत्परता से केस दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों की जल्द ही धरपकड़ भी शुरू कर दी थी और कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। लेकिन अब वे लोग जेल से बाहर आने के बाद फिर से एक दूसरे को निशाना बनाने लगे। इसी वजह से बुधवार को भी महेंद्र जोगी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। हालांकि इस वारदात में कोई भी बदमाश घायल नहीं हुआ, जबकि एक राहगीर के पांव में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। वारदात की सूचना क्षेत्र के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम पांच से सात मिनट बाद ही मौके पर पहुंच गई थी। डायल 112 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र ने बताया कि उसके पास शाम 4 बजकर 52 मिनट पर फोन आया था। वह मात्र कुछ मिनट बाद ही मौके पर पहुंच गए। तब घर के अंदर से फायरिंग करने वाले लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। इसी दौरान बैकअप के लिए पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि सिटी पुलिस व सीआईए पुलिस की टीम भी फायरिंग के थोड़ी देर बाद ही मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कुछ बदमाश भाग गए और कुछ को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। जिन्हें पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

जीतुवाला व डाबर कॉलोनी में एक-दूसरे की पैठ को लेकर चल रहा मसला
गैंग के गुर्गे इलाके को लेकर एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। जीतुवाला और डाबर कॉलोनी में अपनी पैठ जमाने के लिए दोनों गैंग एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे हैं। इन इलाकों में ये सदस्य अपने धंधे जमाना चाहते हैं। क्योंकि इन दोनों ही गैंग के सदस्यों पर पहले भी पुलिस में कई केस दर्ज हैं। जिनमें कई बार जेल भी जा चुके हैं। लेकिन जेल से बाहर आते ही फिर से उनके बीच फायरिंग और संघर्ष शुरू हो जाता है।
जल्द पकड़े जाएंगे सभी आरोपी
पुलिस ने महेंद्र जोगी के पिता जयवीर से लिखित शिकायत मिलने के बाद इस संबंध में हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, एसएचओ, सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें