फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के अंदर ठूंसकर भरी 200 भेड़ व बकरियों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-बहल मार्ग पर गांव लोहानी के समीप बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पशुओं से लदी एक गाड़ी को सूचना के आधार पर रुकवाकर जांचा। गाड़ी के अंदर 200 भेड़ व बकरियां ठूंसकर भरी हुई थीं। गाड़ी चालक व उसके दो साथियों को भी पुलिस ने काबू किया। वहीं तीनों के खिलाफ पशु कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश लांबा की शिकायत पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पशुओं को मुक्त कराया।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस थाने की टीम ने गांव लोहानी के समीप पशु कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश लांबा के साथ गुप्त सूचना पर पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी में डबल स्टोरी बनाकर उसमें करीब 200 भेड़ व बकरियां ठूंसकर भरी थीं। गाड़ी चालक ने अपना नाम शाबिर व उसके साथ इजाद व हडमान भालेरी जिला चूरू राजस्थान बताया। पशुओं के लिए गाड़ी में कोई भी पशुओं के लिए चारा व पानी का प्रबंध नहीं था और न ही पशु चिकित्सक से इनके मेडिकल संबंधी सर्टिफिकेट मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पशुओं को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें