फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीईटी परीक्षार्थियों के लिए होटल में निशुल्क ठहराव की सुविधा

Fri, 25 Jul 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीईटी परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था और होटल एमएस ग्रैंड ने मिलकर एक सराहनीय पहल की है। परीक्षा के दौरान बाहरी जिलों से भिवानी आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 26 और 27 जुलाई को होटल एमएस ग्रैंड में निशुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था हांसी रोड स्थित गुलिया नर्सिंग होम के सामने होटल एमएस ग्रैंड में की गई है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सेवा के पीछे मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा से पूर्व और पश्चात ठहरने की सुविधा देकर उन्हें किसी भी असुविधा से बचाना है। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूर्णतः निशुल्क रहेगी और इसमें केवल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। संस्था ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं और किसी भी जानकारी के लिए पूर्व में संपर्क करें, ताकि उन्हें बेहतर व्यवस्था मिल सके।
यहां कर सकते हैं संपर्क : मुकेश सैनी – 9728550000, पार्षद विनोद प्रजापति – 9315378720, धर्मचंद ठेकेदार – 70153 47833, पवन सैनी – 70157 01277 और सुरेश सैनी – 92551 38045।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें