भिवानी। एक व्यक्ति का रास्ता रोककर हथियार के बल पर उसका अपहरण कर मारपीट के चार आरोपियों को सिवानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से डंडे बरामद किए वहीं वारदात में प्रयोग की गई एक बोलेरो गाड़ी पहले ही बरामद हो चुकी है।
गांव बिधवान निवासी जयकुमार ने बहल पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 24 सितंबर को अपनी गाड़ी से रोढा बस स्टैंड पर जा रहा था। दो बोलेरो कैंपर गाड़ियों में सवार लोगों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ रास्ते में मारपीट करते रहे। आरोपियों ने उसे सिधनवा ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। सिवानी पुलिस के उप निरीक्षक यशवंत सिंह ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान राजेश वासी पहाड़ी, रोहित वासी रोढा, अंकित वासी ईशरवाल व मोहित वासी ईशरवाल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। संवाद