फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद की नंदीशाला में 20 लाख से बनाया फर्श, 400 नंदियों के आराम से बैठने की होगी व्यवस्था

Thu, 24 Apr 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नंदीशाला में तैयार किया गया फर्श। 
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद की हालुवास गेट स्थित नंदीशाला में 20 लाख के बजट से नया फर्श बनाया है। इसके बाद नंदीशाला के करीब 400 नंदियों के लिए यहां आराम से बैठने की व्यवस्था हो जाएगी। पिछले साल कच्चे फर्श पर बारिश के दौरान दो फीट दलदल में धंसने और खड़े रहने की वजह से 200 नंदियों के खुर खराब हो गए थे। जिन्हें नंदीशाला कमेटी सदस्यों ने पशु चिकित्सकों से उपचार भी दिलाया था। लेकिन अब नया फर्श बनने के बाद इस तरह की दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी की नगर परिषद नंदीशाला में 725 नंदी संरक्षित हैं। नगर परिषद की नंदीशाला का रखरखाव नंदीशाला सेवा दल द्वारा किया जा रहा है। नंदीशाला सेवा दल के प्रयासों से ही शहरवासियों से सहयोग लेकर करीब 20 लाख के बजट से नया फर्श तैयार कराया गया है।
नगर परिषद पिछले दो साल से नंदीशाला में करीब ढाई करोड़ से नया शेड बनाए जाने का दावा कर रही है, लेकिन अभी तक न शेड बना है न इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ पाई है। हालांकि नप अधिकारी इस दिशा में तेजी से काम करने का दावा भी कर रहे हैं। नगर परिषद की नंदीशाला को गो सेवा आयोग ने भी पंजीकृत कर दिया है। जिसके बाद यहां संरक्षित नंदियों के लिए भी गो सेवा आयोग से खुराक का बजट मिल रहा है।
विज्ञापन


नंदीशाला में हैं दो मुख्य शेड, दो शेड की दरकार
नगर परिषद की नंदीशाला में मुख्य दो शेड हैं। इसके अंदर करीब साढ़े पांच सौ नंदी ही बैठ सकते हैं, जबकि अधिकांश नंदी को खुले आसमान के नीचे ही रहना पड़ता है। गर्मी के मौसम में छांव के लिए दो नए शेड की दरकार बनी है। हालांकि शहरवासियों व दानियों के सहयोग से नंदीशाला सेवा दल सदस्यों ने करीब 20 लाख रुपये के बजट से नया फर्श और शेड तैयार कराए हैं, जिसमें करीब 400 नंदियों की व्यवस्था हो जाएगी।

शहर से पकड़े 100 नंदी भी पहुंचे नंदीशाला
नगर परिषद ने हाल ही में शहर से 100 लावारिस नंदी पकड़कर नंदीशाला में भेजे हैं। जबकि नया फर्श बनने के बाद शहर से सौ लावारिस नंदी और पकड़कर नंदीशाला भेजे जा सकते हैं। इससे शहर को भी लावारिस नंदियों से निजात मिल जाएगी। नंदीशाला में ज्यादा नंदियों को इसलिए भी नहीं लिया जा रहा है क्योंकि यहां पर शेड का अभाव है, वहीं इनके चारे का भी संकट पैदा हो जाता है। लावारिस नंदियों की खुराक व चारा के लिए नगर परिषद से कोई बजट नहीं मिल रहा है। जबकि गो सेवा आयोग भी प्रति नंदी का बजट किस्तों में दे रही है, ऐसे में नंदीशाला की व्यवस्था शहरवासियों और दानवीरों के सहारे ही चल रही है।

नंदीशाला में नंदीशाला सेवा दल सदस्यों के प्रयासों से शहरवासियों और दानवीरों की मदद से नए फर्श का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे 400 नंदियों की व्यवस्था हो जाएगी। हाल ही में सौ नए लावारिस नंदी भी नगर परिषद ने नंदीशाला में छोड़े हैं, जिससे यहां रखरखाव की व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नंदीशाला सेवा दल पिछले करीब तीन सालों यहां स्वयंसेवक के तौर पर व्यवस्था संभालता आ रहा है। इसके सदस्य खुद इसमें अपना योगदान दे रहे हैं।
-अमित बंसल, संस्थापक, सदस्य नंदीशाला सेवा दल भिवानी।

नगर परिषद की नंदीशाला में नए शेड निर्माण और नंदियों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए नगर परिषद नए शेड का निर्माण कराएगा। पूरे शहर को नंदी मुक्त बनाने के लिए नंदीशाला में व्यवस्थाएं कराने का प्रयास कर रहा है। नए शेड निर्माण के बाद नंदीशाला की क्षमता भी बढ़ जाएगी और शहर से लावारिस नंदी पकड़कर यहां छोड़े जा सकेंगे।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें