फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जेल लोक अदालत में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला कारागार में आयोजित जेल लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार की अध्यक्षता में पांच मामलों का मौके पर सहमति से निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को दी जा रही सुविधाओं, परिसर की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
महिला बंदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और खान-पान की जानकारी भी ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जाए। सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर न्याय दिलाना विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन

जेल में हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में बंदियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें