फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगानुपात सुधारने के लिए मारें छापा : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में लिंगानुपात सुधारने के लिए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर संदिग्ध ठिकानों पर संयुक्त रूप से छापा मारे। अवैध एमटीपी किट की बिक्री और अवैध गर्भपात पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबूलाल करवा ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में पीएनडीटी एक्ट की समीक्षा बैठक में दिए।
एडीसी ने कहा कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना जरूरी है। कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को हर हाल में रोकना होगा। बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मिलकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एडीसी ने सभी सीएचसी के मेडिकल अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को निर्देश दिए कि अवैध एमटीपी किट की बिक्री या अवैध गर्भपात की सूचना मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई करें। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संयुक्त कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए मेडिकल टीमों के साथ पुलिस विभाग का पूरा सहयोग सुनिश्चित किया जाए। गांव स्तर पर निगरानी भी बढ़ाई जाए। आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को गर्भावस्था के पंजीकरण से लेकर प्रसव तक का पूरा डाटा सही और अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
एडीसी ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के साथ आमजन को बेटियों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। इसके लिए जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें