फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 8 और 9 अप्रैल को दमकल गाड़ियों का रहेगा चक्का जाम

Thu, 26 Mar 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राज्यस्तरीय हड़ताल के लिए जागरूकता अभियान चलाते अग्निशमन विभाग कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन प्रदेशभर में 8-9 अप्रैल की राज्य स्तरीय हड़ताल की तैयारी में जुट गई है। फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मचारी भविष्य शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा देने सहित कई अन्य मांगों के लिए यूनियन ने दमकल केंद्रों पर पोस्टर अभियान चलाकर कर्मचारियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

संगठन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द, राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज और कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश व समे राम ने भिवानी दमकल केंद्र का दौरा कर नियमित और अनियमित कर्मचारियों के साथ बैठक की। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया।
राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द ने कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मचारी भविष्य शर्मा और रणवीर सिंह के प्रति हरियाणा सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार के रवैये के विरोध में दमकल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और शहीदों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए दमकल गाड़ियों का चक्का जाम करेंगे। राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, उनके आश्रितों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी आदि यूनियन की प्रमुख मांगें हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर राजेश, सुमेर, हरीश, विकास, उमेश राठी, ईश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन :
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 87 नगर निकायों के कर्मचारी आंदोलन में शामिल हैं। हड़ताल के दौरान दोनों दिन भोजन अवकाश में सभी निकायों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें