बावड़ी गेट पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी के बावड़ी गेट पर ट्रांसफार्मर में सोमवार शाम को आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि गर्मी मेें अत्यधिक लोड की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
वहीं बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के लोग भी घबरा गए और मामले की शिकयत डायल 112 पर कर दी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी ट्रांसफार्मर की आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस वजह से बावड़ीगेट क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। भिवानी के राष्ट्रीय राजमार्ग 709ई के बावड़ीगेट पर स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना की जानकारी निगम कर्मचारियों को भी दी गई। काफी देर बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। वहीं निगम कर्मचारियों ने आग लगने की घटना के बाद ट्रांसफार्मर की जांच शुरू कर दी और इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए भी काम शुरू कर दिया। गनीमत यह रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे निगम कर्मचारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की जांच के बाद ही पता लगेगा कि यह अब खराब हो गया है या फिर इसे चालू कर पाना संभव होगा।