फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में डीएपी लेने के लिए मारामारी, विभाग का दावा-पर्याप्त भंडारण

विज्ञापन
गांव बिधवान में खाद लेने के लिए लगी किसानों की लंबी लाइन। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। रबी सीजन की फसल बिजाई के साथ ही किसानों में डीएपी को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। हालांकि कृषि विभाग डीएपी का पर्याप्त भंडारण का दावा कर रहा है। फिलहाल किसान रबी सीजन में सरसों की बीजाई में जुटे हैं, इसी को लेकर किसान डीएपी के लिए अपैक्स की लाइनों में लगे नजर आ रहे हैं। सबसे अहम बात तो यह भी है कि किसान सरसों की बीजाई के साथ-साथ गेहूं बिजाई के लिए भी अभी से डीएपी जुटा रहे हैं, जिसको लेकर स्थिति बिगड़ रही है। कृषि विभाग ने प्रत्येक किसानों को एक बार में पांच बैग डीएपी ले जाने की अनुमति दी है। गेहूं बिजाई के बाद में डीएपी किसान ले जा सकते हैं, लेकिन किसान अभी से डीएपी को लेकर लाइनों में धक्कामुक्की कर रहे हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में सरसों की बिजाई शुरू हो चुकी हैं, लेकिन मौसम फिलहाल काफी गर्म बना हुआ है। जिसकी वजह से सरसों बिजाई का काम भी काफी प्रभावित हो रहा है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो अभी तापमान 35 डिग्री के आसपास जमा हुआ है, जिससे सरसों बीजाई में बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी सबसे अधिक बना है। सरसों बिजाई के लिए तापमान 30 डिग्री के आसपास होना जरूरी है, लेकिन कुछ किसान विशेषज्ञों की सलाह बगैर ही खेत तैयार कर उसमें सरसों बीजाई में लगे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो डीएपी का पर्याप्त भंडारण हैं। जिले में सोमवार को 15 टन डीएपी यानी 32 हजार बैग अपैक्सों पर भेजे गए हैं। जहां से किसानों को डीएपी वितरित की जा रही है। कृषि विभाग ने मंगलवार को भी हिसार से डीएपी के 11 हजार बैग मंगवाए हैं, जिन्हें बहल और सिवानी क्षेत्र के गांवों में किसानों को वितरण के लिए भेजा जाएगा।
नवंबर में होगी गेहूं की बिजाई, अभी से खाद की लाइन में लगे किसान
रबी सीजन में गेहूं की बिजाई नवंबर माह में होगी, लेकिन किसान अभी से डीएपी की लाइन में लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति यह है कि जो किसान सरसों के साथ साथ गेहूं की बीजाई का मन बना चुके हैं वे एक ही साथ डीएपी लेने के लिए अधिकृत खरीद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से परेशानी आ रही हैं।
विज्ञापन

डीएपी का पर्याप्त भंडारण
फिलहाल जिले में सरसों बिजाई चल रही है। इसको लेकर डीएपी का पर्याप्त भंडारण हैं। प्रत्येक किसान को एक समय में पांच बैग डीएपी दिए जा रहे हैं। जो किसान गेहूं बिजाई कर रहे हैं, वे फिर से डीएपी ले सकते हैं, इस समय सिर्फ सरसों बीजाई के लिए ही डीएपी खरीद कर सकते हैं। मंगलवार को हिसार से डीएपी के 11 हजार बैग मंगवाए हैं, जिन्हें बहल और सिवानी क्षेत्र के गांवों में पैक्स पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें