फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत; सीईटी की परीक्षा दिलवाने जा रहा था पिता, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sat, 21 Oct 2023 11:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता बेटी को सीईटी का पेपर दिलवाने के लिए भिवानी जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहने ने बाइक को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी को सीईटी की परीक्षा दिलाने के लिए भिवानी आ रहे एक बाइक सवार पिता उसकी बेटी की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
मामला शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे का है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई रामनिवास ने बताया कि उसका छोटा भाई मदनलाल खेतीबाड़ी का कार्य करता था और उसके दो बच्चे है। बड़ा बेटा शुभम कौशिक और छोटी बेटी प्रीति। शनिवार को वह अपनी बेटी प्रीति को सीईटी की परीक्षा दिलाने के लिए सिवानी लेकर जा रहा था। इसके चलते वह भिवानी आ रहा था। जिसका गांव लोहानी के पास जूई नहर की पुलिया पर किसी अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के ऊपर से दोनों बाप-बेटी सड़क के किनारे जा गिरे। हादसे में बाइक भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को भिवानी के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रामनिवास की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाप-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनाें के हवाले कर दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें