फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पहरे में भाजपा प्रशिक्षण शिविर: विरोध करने पहुंचे किसान, पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की, नेताओं को दिखाए काले झंडे

Sat, 09 Oct 2021 10:09 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

किसानों के विरोध को देखते हुए विधायक के कार्यक्रम स्थल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। किसानों को जब कार्यक्रम की सूचना मिली तो संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य काली पट्टियां बांधकर और काले झंडे लेकर प्रेक्षा विहार के बाहर पहुंच गए।
विज्ञापन
किसानों को बैरिकेड लगाकर रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की ओर से शनिवार को प्रेक्षा विहार में त्रिदेव सम्मेलन प्रशिक्षण शिविर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया। कार्यक्रम का विरोध करने के लिए किसान संगठनों के लोग पहुंच गए। किसानों ने कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए पुलिस से धक्कामुक्की भी की। हालांकि पुलिस ने किसानों को कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया।  
विज्ञापन



कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के शहर से विधायक घनश्याम सर्राफ रहे। कार्यक्रम के बाद प्रेक्षा विहार से निकले भाजपा नेताओं को किसानों ने काले झंडे दिखाए। किसानों ने भाजपा विधायक और पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बूथों का गठन करने के लिए भाजपा ने विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसे त्रिदेव सम्मेलन कहा गया। शनिवार को भिवानी में यह सम्मेलन प्रेक्षा विहार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विधायक घनश्याम सर्राफ रहे।


यह भी पढ़ें: अमित शाह से मिले मनोहर लाल: केंद्रीय गृह मंत्री को दी किसान आंदोलन की जानकारी, जल्द खुल सकतीं दिल्ली की सीमाएं
विज्ञापन



किसानों के विरोध को देखते हुए विधायक के कार्यक्रम स्थल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। किसानों को जब कार्यक्रम की सूचना मिली तो संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य काली पट्टियां बांधकर और काले झंडे लेकर प्रेक्षा विहार के बाहर पहुंच गए। किसानों ने भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ और प्रदेश स्तरीय नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने भाजपा को किसान विरोधी बताया।
 

प्रदेश स्तर के नेता पहुंचे थे कार्यक्रम में

प्रेक्षा विहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के भाजपा नेता पहुंचे हुए थे। इनमें प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, ठाकुर विक्रम सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बूथों का गठन करने की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस प्रकार बूथ को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

 

पुलिस के साये में चोरी-छिपे कर रहे कार्यक्रम

संयुक्त किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजू मान ने कहा कि भाजपा नेता अपने आकाओं को खुश करने के लिए चोरी-छिपे कार्यक्रम कर रहे हैं। वे सार्वजनिक तौर पर न तो शहर में और न ही गांवों में कोई कार्यक्रम कर पा रहे हैं। बूथों को मजबूत करना तो दूर की बात, ये बूथों तक पहुंच भी नहीं पा रहे हैं। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते, इनका विरोध जारी रहेगा। किसान किसी भी कीमत पर आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें