फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना देकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। मोर्चा सदस्यों ने धरने के बाद उपायुक्त के माध्यम से अपनी मांगें लागू करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार की वादाखिलाफी से असंतोष लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को धरनास्थल पर हुई सभा में किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जो समझौता संयुक्त किसान मोर्चा के साथ किया था, उसे सरकार ने लागू नहीं किया। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि वे केंद्र सरकार को अनुमोदन करें कि किसानों पर बने सभी मुकदमे वापस ले। बिजली बिल 2020 रद्द किया जाए। लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्याभियुक्तों को सजा मिले। लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य कमेटी बनाकर मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल किए जाए। इस अवसर पर संतोष देशवाल, मोनू तालू, प्रवीण बुरा, संदीप मल्हान, बलबीर सिंह बजाड़, वीरेंद्र सिंह उर्फ किरोड़ी, होशियार सिंह जताई, मास्टर राज सिंह जताई, कर्णसिंह जैनावास, करतार ग्रेवाल, राजबाला, रणसिंह श्योराण, रामफल देशवाल, दिलबाग सिंह ग्रेवाल, मास्टर बस्तीराम, अनूप राठी, रतन कुमार जिंदल उपस्थित रहे।
धरने की अध्यक्षता संयुक्त रूप से किसान सभा से मास्टर शेरसिंह, संयुक्त किसान मोर्चा से दलीप सिंह सांगवान, भाकियू से जोगेंद्र तालू, जय किसान आंदोलन से युद्धवीर सिंह अहलावत, चौ. छोटूराम डॉ. भीमराव आंबेडकर मंच से गंगाराम श्योराण, जाटू खाप से कुलदीप धनाना, भारतीय किसान संघर्ष समिति से राजबाला धनाना, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से राजकुमार बासिया व युवा कल्याण संगठन से कमल प्रधान ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के ओमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें