फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पानी की मांग को लेकर बिफरे 42 गांवों के किसान

Wed, 27 Dec 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नहर में पानी की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन करते किसान । स्वंय
विज्ञापन
बवानीखेड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र में फसल की सिंचाई के लिए सुंदर ब्रांच नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा। पानी की कमी के चलते फसल खराब हो रही है। सुंदर ब्रांच नहर में एक सप्ताह पानी दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को 42 गांवों के किसानों ने नहर में पानी के लिए किसान संघर्ष समिति के बैनर तले शहर में प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शनिवार शाम तक नहर में पानी नहीं आया तो बड़े आंदोलन का फैसला लेने पर मजबूर होंगे। किसानों की समस्या सुनने के बाद उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वे इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि जब किसान समृद्ध होगा तो देश अपने आप विकसित बन जाएगा। ऐसे में किसानों को पानी मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र ने कहा कि सुंदर ब्रांच नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी न आने के कारण फसलें सिंचाई से वंचित है। जिसके कारण किसान चिंतित और नुकसान के डर में है। मांगपत्र सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सुरेश श्योराण सरपंच किरावड़, जोगेंद्र तालु, राज सिंह धनाना, हवा सिंह शर्मा, रामोतार बलियाली, रविंदर सरपंच बोहल, ओमप्रकाश व शशी बाला गोयत थे। प्रर्दशन में कपूर सिंह पुर, धर्मबीर सिवाड़ा, चांदीराम कुंगड़, बलजीत शर्मा सहित अनेक किसान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें