फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सिटी थाना प्रभारी पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर सरकार का पुतला फूंकते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार सुबह किसानों ने कृषि मंत्री व स्थानीय विधायक को हांसी गेट पर काले झंडे दिखाए। पुलिस ने 7 किसान नेताओं को हिरासत में लेकर दो घंटे तक थाने में बैठाये रखा। बाद में उन्हें रिहा कर दिया। हिरासत में लिए गए किसानों के साथ शहर थाना इंचार्ज द्वारा कथित दुर्व्यवहार करने व एक रिटायर्ड मध्य प्रदेश पुलिस अधिकारी व किसान नेता के कथित तौर पर पीछे से लात मारने की घटना की घोर निंदा की गई है। आक्रोश स्वरूप किसान व मजदूर संगठनों ने राज्य सरकार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली व लघु सचिवालय के सामने पुतला फूंका।
विज्ञापन

शहर थाना इंचार्ज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक को 6 सदस्यीय कमेटी ने ज्ञापन सौंप कर उन्हे तुरंत थाने से हटाकर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल करके उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता करतार ग्रेवाल, रोहताश पहलवान मिताथल, महिला नेत्री राजबाला धनाना व संतोष देशवाल ने संयुक्त रूप से की।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कामरेड ओमप्रकाश, गंगाराम स्योराण, मास्टर राज सिंह, कमल प्रधान ने बताया कि योग दिवस पर भाजपा के मंत्री व विधायक के आने की सूचना मिली थी। हमारे 10 किसान शांतिपूर्ण तरीके से रोेड पर खड़े होकर कृृषि मंत्री व भिवानी के विधायक को हांसी गेट से विरोध स्वरूप काले झंडे दिखा रहे थे। योग कार्यक्रम में बाधा डालने का उनका कोई उद्देश्य नहीं था। फिर भी शहर थाना इंचार्ज के नेतृृत्व में उनको जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया गया और इंचार्ज ने स्वयं एक किसान नेता के साथ कथित दुर्व्यवहार किया जो असहनीय है। इसलिए हरियाणा सरकार की शवयात्रा निकालकर उसका पुतला फूंका गया। इसमें सैकड़ों किसान व मजदूर महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शन में किसान नेता ओमप्रकाश सैनी, सतबीर धनाना, कर्ण सिंह जैनावास, राजेश कूंगड, रामौतार बलियाली, संदीप मिताथल, दिनेश मिरान, महिला नेत्री बिमला घणघस, शीला बलियाली, अनुराधा, मजदूर नेता कामरेड अनिल कुमारा, सुखदेव पालवास, धर्मबीर बामला, राजकुमार दलाल, मास्टर वजीर सिंह, दिलबाग ढुल, रतनपाल तिगडाना, शकुंतला जाटू लुहारी, बलबीर बजाड, बलवान एम. सी. नरेश शर्मा, के.के. शर्मा, प्रताप सिंहमार, ओमप्रकाश घुसकानी आदि शामिल रहे।

शहर में प्रदर्शन करते किसान संगठन के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें