फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलर हरिकिशन की तलाश में एसआईटी

विज्ञापन
बाल सेवा आश्रम। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। दुष्कर्म पीड़ित असम निवासी नाबालिग लड़की से काउंसिलिंग के दौरान छेड़छाड़ करने वाले काउंसलर की तलाश के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापे मार रही है। अभी तक आरोपी काउंसलर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। दूसरी ओर इसी मामले से जुड़ी जिला बाल कल्याण समिति की महिला सदस्य प्रियंका धूपड़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी पुलिस मंथन कर रही है। उन पर लगे आरोप अगर आपराधिक श्रेणी में आते हैं तो उनके खिलाफ भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि असम निवासी एक नाबालिग के साथ चरखी दादरी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहां केस दर्ज होने के बाद नाबालिग को भिवानी बाल आश्रम में भेज दिया गया। यहां बच्ची की काउंसिलिंग की जानी थी। काउंसिलिंग के दौरान काउंसलर हरिकिशन ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी और उसे अश्लील शब्द भी कहे। इस पर हरिकिशन के खिलाफ केस दर्ज हो गया। फिलहाल वह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने एसआईटी गठित की है। इसमें डीएसपी सिटी द्वितीय, महिला थाना प्रभारी व डीआई को शामिल किया गया है। यह एसआईटी आरोपी हरिकिशन के संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है।
प्रियंका धूपड़ पर कार्रवाई के लिए मंथन
दुष्कर्म और छेड़छाड़ पीड़ित नाबालिग लड़की ने सोनीपत में काउंसिलिंग के दौरान भिवानी सीडब्ल्यूसी की महिला सदस्य प्रियंका धूपड़ पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि भिवानी में हुई काउंसिलिंग के दौरान वहां पर तत्कालीन महिला थाना प्रभारी और एलपीओ मनोज भी उपस्थित थे। इनके अलावा एक प्रोटेक्शन अधिकारी भी मौजूद थी। काउंसिलिंग के दौरान एलपीओ मनोज ने उसकी वीडियो बनाई और सीडब्ल्यूसी की महिला सदस्य प्रियंका धूपड़ ने उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। इस पर सोनीपत बाल कल्याण समिति ने भिवानी एसपी और डीसी को प्रियंका धूपड़ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। सीडब्ल्यूसी सोनीपत की सिफारिश के बाद भिवानी पुलिस प्रियंका धूपड़ पर लगे आरोपों की जांच कर रही है। अगर ये आरोप आपराधिक श्रेणी में आते हैं तो फिर उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि प्रियंका धूपड़ जिले के एक भाजपा नेता की बेटी हैं।
विज्ञापन

सभी बच्चियों की काउंसिलिंग कराने की मांग
जनवादी महिला समिति की बैठक सोमवार को उपाध्यक्ष संतोष देशवाल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर जिला प्रधान शीला बलियाली, जिला सचिव बिमला घणघस और कार्यालय सचिव अनुराधा मौजूद रहीं। बिमला घणघस ने कहा कि काउंसिलिंग में नाबालिग ने आरोप लगाया है कि वहां अन्य बच्चियों के साथ भी छेड़छाड़ की जाती है। इसलिए सभी बच्चियों की काउंसिलिंग कराई जानी चाहिए। इसके अलावा प्रियंका धूपड़ को तुरंत प्रभाव ने महिला समिति सदस्य के पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। घटना की निंदा करते हुए जनवादी महिला समिति की पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो समिति प्रदर्शन कर ज्ञापन देगी। जरूरत पड़ी तो धरना भी दिया जाएगा। नाबालिग बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा।
वर्जन::
आरोपी हरिकिशन को पकड़ने के लिए एसआईटी लगातार छापे मार रही है। उम्मीद है कि जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा। उसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई पता चल सकेगी। बाल कल्याण समिति की महिला सदस्य पर कार्रवाई के लिए मंथन किया जा रहा है। अगर उन पर लगे आरोप आपराधिक श्रेणी में आते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उनके खिलाफ विभाग भी अपनी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

- अजीत सिंह शेखावत, एसपी, भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें