फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टावर लगाने पहुंचे तो भड़के किसान, बोले- न नोटिस मिला न मुआवजा

Fri, 25 Sep 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम-बवानीखेड़ा के बीच गौतम सोलर कंपनी के पास खेतों में लगी पुलिस व किसानों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। सिवानी से सोनीपत तक जाने वाली हाईटेंशन पावरग्रिड लाइन के टावर लगाने के लिए वीरवार को तोशाम-बवानीखेड़ा के बीच गौतम सोलर कंपनी के पास खेतों में खोदाई शुरू होते ही किसानों ने विरोध कर दिया। एसडीएम महेश कुमार की अगुवाई में प्रशासन और पावरग्रिड की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

टीम ने टावर लगाने के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू करवाई तो खेतों में काम कर रहे किसानों ने आपत्ति जताई। जानकारी मिलते ही आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के सामने नाराजगी जताई। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।
किसानों के विरोध के बावजूद मौके पर पहुंची दो जेसीबी मशीनों से टावर लगाने के लिए खोदाई जारी रही। किसानों के अनुसार करीब 14 गड्ढे खोदे जा चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया जबकि किसानों और अधिकारियों के बीच गतिरोध कई घंटे तक बना रहा।
विज्ञापन


नोटिस और मुआवजे की जानकारी देने की मांग
किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश व अन्य किसानों ने कहा कि जमीन से हाईटेंशन लाइन निकालकर टावर लगाए जाने हैं तो पहले उन्हें विधिवत सूचना दी जाए और मुआवजे की प्रक्रिया स्पष्ट की जाए। किसानों का आरोप है कि उन्हें न कोई नोटिस मिला और न ही मुआवजे के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना सूचना के उनकी जमीन में सीधे खोदाई कैसे शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें