फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर में बुधवार रात को खेत में पानी लगाते समय एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे बेसुध हालत में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी बवानीखेड़ा पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव दुर्जनपुर निवासी मृतक के चाचा सुनील ने बताया कि उसका 53 वर्षीय भतीजा विजय गांव में खेतीबाड़ी का काम करता था। बुधवार शाम को उसका भतीजा विजय खेत में पानी लगाने के लिए गया था कि इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी जब उन्हें लगी तो वे खेत में पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। बवानीखेड़ा पुलिस थाने के जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि मृतक विजय के चाचा सुनील के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें