फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेहड़ी-फुटपाथ पर सामान बेचने वालों की तहबाजारी माफ

Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप को ज्ञापन सौंपते दुकानदार। 
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद (नप) ने दिवाली पर्व पर शहर के गली-कूचे और फुटपाथों पर सामान बेचने वालों को तोहफा दिया है। इसके तहत नप ने पर्व पर गली कूचों में सामान बेचने वालों को तहबाजारी माफ कर दी है। नप के इस फैसले से शहर के करीब एक हजार से ज्यादा छोटे-बड़े दुकानदार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

शहर में सड़क किनारे, फुटपाथों पर रख कर दिवाली पर्व पर सामान बेचने वालों की एसोसिएशन के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह से मिला और उन्होंने बताया कि साल भर का त्योहार दीपावली है। इस दौरान अनेक बेरोजगार युवक सड़क किनारे और फुटपाथों पर बैठकर दिवाली का सामान बेचते हैं। इन कार्यों के सहारे वे अपनी रोजी रोटी चलाते है।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बाजारों में भीड़ होने की वजह से नगरपरिषद तहबाजारी अभियान चलाती है। इस कारण उन पर मोटा जुर्माना लगाया जाता है। कई बार तो वे पूरे दिन में तीन सौ चार सौ रुपये नहीं कमा पाते, लेकिन उन पर पांच सौ रुपये तक जुर्माना कर दिया जाता है। ऐसे में उनका पर्व फीका रह जाता है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दिवाली पर्व पर नप तहबाजारी वसूली अभियान न चलाए। ताकि वे त्योहारी सीजन पर अपना कार्य आराम से कर सकें। इस पर नप चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह ने उनको दिवाली पर्व पर तहबाजारी वसूली अभियान न चलाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता अतुल प्रधान, मुकेश खटीक, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, प्यारेलाल आदि मौजूद रहे।

कारोबारियों को परेशान नहीं करेगी नगर परिषद
दीपों के त्योहार पर नगर परिषद किसी भी रेहड़ी संचालक फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को परेशान नहीं करेगी। क्योंकि इस बार नप ने फड़ वालों को राहत दी है। नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि यह निर्णय शहर के फुटपाथ पर सामान बेचने वालों की मांग पर लिया गया। नप के इस फैसले से बाद शहर के दुकानदारों में खुशी की लहर है। इन दुकानदारों ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें