फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बंद पॉलिसी चालू कराने का झांसा देकर बिजली कर्मचारी से ठगे 48,000 रुपये, केस दर्ज

Sat, 17 Feb 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बंद बीमा पॉलिसी को चालू कराने का झांसा देकर एक बिजली कर्मचारी से 48,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाना में दी। इसके बाद इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंघानी निवासी सत्यवान ने बताया वह बिजली विभाग में सब स्टेशन इंचार्ज के तौर पर तैनात है। उसकी ड्यूटी गिगनाऊ पावर हाउस में लगी है। उसके पास सरकारी नंबर भी है। उसने बताया कि 2019 में उसने एक पॉलिसी कराई थी। आर्थिक तंगी की वजह से उसने किस्त नहीं भरी। उसके पास एक फोन आया। जिस पर बोलने वाले ने बीमा लोकपाल से शिकायत दर्ज कराने पर पॉलिसी संबंधी जानकारी मांगी।
इसके बाद उसे 74,000 रुपये किस्त बकाया बताई और 2574,000 रुपये जमा कराने पर दोबारा पॉलिसी चालू का झांसा दिया। आरोपियों ने उससे 74,000 रुपये जमा करा लिए, लेकिन उसकी कोई पॉलिसी चालू नहीं हुई। उसे जब पता लगा कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाना में दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। रुपये जमा होने का विवरण लेकर पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें