फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मामूली विवाद में बुजुर्ग दुकानदार की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Sat, 27 Jun 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव धारेडू में बाबा श्याम मंदिर के पास प्रसाद की स्टॉल लगाने को लेकर हुए विवाद में 64 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार मनीराम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। सदर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि शुक्रवार शाम तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गांव धारेडू निवासी रामनारायण ने पुलिस को दी शिकायत दी कि उसके पिता मनीराम मंदिर के पास प्रसाद की स्टॉल लगाते थे। वीरवार शाम वह दुकान पर थे। उनकी मदद के लिए मां गुनी देवी भी वहीं मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार से प्रसाद बेचने को लेकर विवाद हो गया। संजय, मोहन पुत्र कृष्ण, मोहन की पत्नी व बेटे ने उसके पिता को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। मां मदद के लिए चिल्लाती रहीं लेकिन कोई आगे नहीं आया। उन्होंने हमलावरों से पति को छोड़ देने की गुहार भी लगाई लेकिन वे नहीं माने। रामनारायण ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे अजय ने फोनकर इस वारदात की जानकारी उसे दी। वह कुछ ही देर में दुकान पर पहुंचा। मां ने बताया कि आरोपियों ने तेरे पिता को बुरी तरह पीटा है। अजय व उसका दोस्त उन्हें गंभीर हालत में भिवानी लेकर गए हैं। इस पर वह भी भिवानी चला गया। वहां भिवानी नागरिक अस्पताल से मेरे पिता को एमके अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता का किसी से नहीं था विवादरामनारायण ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी या पुराना विवाद नहीं था। मामूली कहासुनी के बाद उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक महाबीर सिंह ने बताया कि संजय, मोहन, मोहन की पत्नी व लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है लेकिन अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें