फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गुजरानी रेलवे फाटक के समीप एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे शनिवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे शवगृह में रखवा दिया। वहीं मृतक की शनाख्त कराने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मबीर सिंह ने बताया कि चौकी में फोन पर स्टेशन मास्टर से सूचना दी थी कि गुजरानी फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस सूचना पर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लाया गया। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षतविक्षत हो गया। जिसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने आसपास के इलाके में भी शव की शनाख्त का काफी प्रयास किया, मगर उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई थी। धर्मबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे तक शनाख्त के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें