फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर किया हमला, महिला की मौत; परिवार के ही लोगों पर हत्या का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

गांव ईशरवाल निवासी 54 वर्षीय सुनीता और 56 वर्षीय उसका पति दलबीर तोशाम रोड पर खेतों में बने मकान के अंदर सो रहे थे। वीरवार देर रात को दलबीर के सगे भाई धर्मबीर के पौते रवींद्र व रमन ने घर के अंदर घुसकर दोनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल में वीरवार रात को खेतों में बने मकान के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर परिवार के ही लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए तोशाम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं उसके पति को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


गांव ईशरवाल निवासी 54 वर्षीय सुनीता और 56 वर्षीय उसका पति दलबीर तोशाम रोड पर खेतों में बने मकान के अंदर सो रहे थे। वीरवार देर रात को दलबीर के सगे भाई धर्मबीर के पौते रवींद्र व रमन ने घर के अंदर घुसकर दोनों पर हमला कर दिया। उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई। सुनीता को तोशाम अस्पताल लाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं उसके पति दलबीर का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तोशाम पुलिस पीट-पीट कर महिला की हत्या मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें