फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खच्चर रेहड़ी में ई-रिक्शा चालक ने मारी टक्कर, सवार किशोर की मौत

Mon, 28 Oct 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लाला लाजपत राय चौक के समीप एक ई-रिक्शा चालक ने खच्चर रेहड़ी में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इसे उपचार के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन गंभीर रूप से घायल किशोर ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पीजीआई के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस संबंध में मृतक के पिता की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में बवानीखेड़ा के वार्ड दो हाल सेक्टर 13 पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि उसका सेक्टर 13 में रेहड़ी व खाने के टिफिन सर्विस का काम है। उसके दो बेटे हैं प्रिंस व छोटा भारत। उसका 16 वर्षीय बेटा भारत उसकी पत्नी सुशील उर्फ सुशीला व उसका पड़ोसी वीरेंद्र गत 26 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन पर आए थे। उसकी पत्नी सुशील को अबोहर पंजाब जाना था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद उसका बेटा भारत, पड़ोसी वीरेंद्र और वो ई रिक्शा में बैठकर लौट रहे थे। जब ई रिक्शा लाला लाजपत राय चौक के समीप पहुंची तो ई-रिक्शा चालक ने एक खच्चर रेहड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार उसका बेटा भारत नीचे गिर गया। जिसे गंभीर चोटें आई थीं। बेटे को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, इसी दौरान ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया।
नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसके बेटे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में मृतक के पिता के बयान दर्ज कर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें