फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में चरमराई सीवरेज व्यवस्था, लोगों में रोष

Mon, 28 Oct 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के वार्ड 07 की गली में फैला गंदा पानी को दिखाते क्षेत्रवासी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर 7 में सीवरेज व्यवस्था चरमराने से वार्डवासियों में रोष है। उन्होंने विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की। वहीं विभाग के उपमंडल अभियंता ने मौके का निरीक्षण कर सुधार करवाने की बात कही।
विज्ञापन

वार्डवासियों में हनुमान पाराशर, कश्मीरी वाल्मीकि, जयवीर सांसी, प्रदीप, अनिल, राधा देवी, प्रवीण कुमार, बलजीत, विजय, राकेश, नीरज, इशवंत, सुनीता देवी ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले काफी समय से सीवरेज के पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। लोगों का यहां से निकलना भी दूभर हो चुका है। इस बारे में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता जय सिंह ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे वार्ड का मुआयना करवा कर इस समस्या का समाधान करवाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें