भिवानी। जिलाधीश महावीर कौशिक ने जिले के नियंत्रित क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16 ए व 17-2 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
जिले में अनधिकृत निर्माण को हटाने के दौरान 8, 10, 15 व 17 जनवरी को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भिवानी लोकेशन के अधिकारी क्षेत्र के लिए भिवानी वाटर वर्क्स के एसडीओ जगबीर सिंह, सिवानी के लिए बीएओ आशीष गोयत, लोहारू के लिए एडीओ के वेकांत जनार्दन रेड्डी और डीएचबीवीएन बवानीखेड़ा के एसडीओ राजेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।