फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जिले के शिक्षकों को 15 जनवरी तक मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

Wed, 08 Jan 2025 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से वर्चुअल लैब्स एकीकरण विषय पर शिक्षकों को साप्ताहिक ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जनवरी तक जारी रहेगा। ऑनलाइन मोड में दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला परियोजना समन्वयक को जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षण की जानकारी देने के निदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षकों को दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण का मकसद, शिक्षकों, छात्रों, शिक्षक-प्रशिक्षकों, प्रशासकों को दीक्षा वर्चुअल लैब्स के इस्तेमाल के बारे में जानकारी देना है। इसी कड़ी में सीआईईटी, एनसीईआरटी शिक्षण-अधिगम में वर्चुअल लैब का एकीकरण विषय पर साप्ताहिक ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र कक्षा छठी से 12वीं के शिक्षकों के लिए पीएम ई-विद्या डीटीएच टीवी चैनल और एनसीईआरटी अधिकारियों के यूट्यूब चैनल पर सुबह 10 बजे से 11 बजे तक प्रसारित किया जा रहा है।


क्या है वर्चुअल लैब्स
वर्चुअल लैब्स, शिक्षा में एक अहम तकनीक है। यह भौतिक लैब की तुलना में कम खर्चीली होती हैं और इनसे कई तरह के फायदे होते हैं। वर्चुअल लैब्स, भौतिक लैब स्पेस का ऑनलाइन विस्तार होती हैं। इनमें एनिमेशन, सिमुलेशन और स्व-मूल्यांकन जैसे संसाधन होते हैं। वर्चुअल लैब्स से छात्रों को प्रयोगात्मक अनुभव मिलता है। इनसे छात्रों की आलोचनात्मक सोचने की क्षमता भी बेहतर होती है। वर्चुअल लैब्स, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंग्रेजी और गणित जैसे विषयों में पढ़ाई के लिए फायदेमंद होती हैं।
विज्ञापन



शिक्षकों को साप्ताहिक ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 15 जनवरी किया जाएगा। शिक्षकों को सुबह 10 से 11 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। - संतोष नागर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें