फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में होगा पेयजल समस्या का समाधान

Fri, 26 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
Drinking water
विज्ञापन
गांव चरखी में अब पांच दिन में पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की मॉनीटरिंग एवं मूल्यांकन टीम के समक्ष ग्रामीणों की शिकायत पर अमल करते हुए टीम अधिकारियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को लिखकर पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान टीम ने गांव चरखी में विकास कार्यों से संबंधित रिकार्ड की जांच भी की।
विज्ञापन


भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से गांवों में हुए विकास कार्यों का मूल्यांकन एवं मॉनीटरिंग की जा रही है। येह मॉनीटरिंग वर्ष 2015-16  के दौरान हुए विकास कार्यों से संबंधित की जा रही है। इसे लेकर वीरवार को ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने गांव चरखी का दौरा किया। टीम में शामिल  नेशनल लेवल मॉनीटरिंग अधिकारी रवि शेखर व हेमंत कुमार ने गांव चरखी पंचायत से मिलकर संबंधित रिकार्ड की जांच की। मॉनीटरिंग अधिकारी रवि शेखर ने बताया कि टीम ने गांव में 2015-16 के दौरान करवाए गए विकास कार्यों के अलावा मनरेगा स्कीम,एनआरडी व डब्ल्यूपी स्क ीम समेत मंत्रालय की विभिन्न 12 स्कीमों से संबंधित रिकार्ड की जांच की।

मूल्यांकन टीम अधिकारी रवि शेखर ने बताया कि जांच के दौरान गांव के लोगों से बातचीत की गई है सभी आवश्यक तथ्य एकत्रित किए गए हैं ताकि इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जा सके।  मूल्यांकन अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि गांव  में बने जलघर की सफाई नहीं हो रही है।अधिकारी रवि शेखर  ने बताया कि टीम अन्य गांवों में भी इसी प्रकार रिकार्ड की जांच करेगी तथा गांवों में हुए विकास कार्यो की पूरी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें