फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए हुआ ड्रॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के समाम घटक के तहत वर्ष 2025-26 के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का ड्राॅ निकालकर 825 किसानों का चयन किया गया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिलास्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति तथा नगराधीश अनिल कुमार की मौजूदगी में ऑनलाइन ड्राॅ संपन्न हुआ। सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर 16 फरवरी तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर पात्र किसानों का चयन किया गया।
अनुसूचित जाति वर्ग के सभी पात्र आवेदकों को योजना के तहत स्वीकृति प्रदान कर दी गई। वहीं सामान्य वर्ग में रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने के कारण लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्राॅ से किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ड्राॅ के जरिए रोटावेटर के लिए 552 तथा लेजर लैंड लेवलर के लिए 273 किसानों का चयन किया गया। चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के किसानों की सूची सहायक कृषि अभियंता, भिवानी कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें