फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हॉकी में बापोड़ा और खरक कलां की टीमों ने अपने-अपने आयुवर्ग में जीते खिताब

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय स्पर्धा में भाग लेती हॉकी खिलाड़ी।
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में आयोजित खंडस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हॉकी में वीर शहीद गिरवर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापोड़ा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कलां की टीमों ने अपने-अपने आयुवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में वीर शहीद गिरवर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापोड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कलां की टीम विजेता रही। मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 42 किलोग्राम भार वर्ग में याशिका ने प्रथम तथा मुस्कान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी प्रथम और खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अंडर-14 वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में भावना प्रथम और जानवी द्वितीय रहीं। गोला फेंक स्पर्धा में खुशी प्रथम, आरवी द्वितीय और किट्टू तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह गिल के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, प्रतियोगिता नोडल अधिकारी सत्यवान कोच और जोनल सचिव खेल शिक्षा प्रवक्ता मदन गोपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।


बाधा दौड़ में भावना प्रथम तो खुशी ने फेंका सबसे दूर गोला
शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंडर-14 वर्ग में 80 मीटर बाधा दौड़ में भावना प्रथम और जानवी द्वितीय रहीं। गोला फेंक में खुशी प्रथम, आरवी द्वितीय और किट्टू तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में भावना प्रथम, रिया द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, चंचल द्वितीय और रितिका तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में चंचल प्रथम, हिमानी द्वितीय और रितिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में दीपिका प्रथम, भावना द्वितीय और स्नेहा तृतीय रहीं। वहीं 600 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, वर्षा द्वितीय और सोनिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें