फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से डरे नहीं, बस एहतियात बरतें

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीज के स्वास्थ्य की जांच करते सीनियर फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता। संवा? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण का एक मरीज मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ओपीडी, आपातकालीन विभाग, अस्पताल के वार्ड सहित अधिकारी कार्यालयों के स्टाफ की जिम्मेदारी तय कर दी है। अस्पताल में आने वाले सभी लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और उचित सामुदायिक दूरी की व्यवस्था कर दी है, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। वहीं चिकित्सकों की लोगों से अपील है कि कोरोना से डरने की बजाय एहतियात बरतें। नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में करीब 1200 मरीज चेकअप करवाने के लिए आए। इनमें से अधिक हल्की खांसी, जुकाम और बुखार था। मरीज और उनके तीमारदारों को कोरोना संक्रमण का डर सता रहा था। ऐसे में चिकित्सक ने उन्हें दवा के साथ ही सावधानी रखने का परामर्श दिया। साथ ही मरीजों को बताया कि कोरोना से डरें नहीं, बल्कि सतर्क रहें, ताकि वे संक्रमित न हों। अस्पताल में आने वाले लोगों को लाउडस्पीकर से कोरोना नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
हर गेट पर की सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ओपीडी में विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत ओपीडी में अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी तय की है। ओपीडी में तीनों गेट पर मास्क और सैनिटाइजर की सुविधा की है। कर्मचारी ओपीडी में आने वाले हर मरीज और उनके तीमारदारों को सैनिटाइज कर रहे हैं। साथ ही जो मास्क नहीं लगा रहे, उन्हें निशुल्क मास्क भी उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रत्येक भवन में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था
नागरिक अस्पताल में जाने वाले मरीज, तीमारदार व अन्य लोगों के तापमान जांचने के लिए ओपीडी, आपातकालीन विभाग, वार्ड भवन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, लैब, सिविल सर्जन कार्यालय, आयुर्वेद भवन में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की हुई है। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उनका तापमान का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। अगर किसी का तापमान सामान्य से अधिक है तो उसके स्वास्थ्य की जांच कर कोरोना टेस्ट भी करवाया जा रहा है।
ओपीडी में मरीजों की संख्या
ओपीडी मरीज
फिजिशियन 250
शिशु रोग विशेषज्ञ 120
हड्डी रोग विशेषज्ञ 180
नेत्र रोग विशेषज्ञ 130
दंत रोग विशेषज्ञ 150
महिला रोग विशेषज्ञ 220
सर्जन 100
आयुर्वेद 50
विशेषज्ञ की सलाह
ठंड लगने की वजह से जुकाम और खांसी होना स्वाभाविक है। कई जुकाम और खांसी लंबे समय तक चलते हैं तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बुखार भी हो सकता है। ऐसे में इससे डरें नहीं, बल्कि समय पर चिकित्सक से चेकअप करवा लें। कोरोना से बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। ऐसे मौसम में गर्म पानी का सेवन करें और फ्रीज में रखी खाद्य सामग्री को खाने का परहेज करें। रोजाना कम से कम 30 से 40 मिनट व्यायाम जरूर करते रहें।
- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
अस्पताल में किए हैं संक्रमण से बचाव के पूरे इंतजाम
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल में सैनिटाइजर, मास्क और सफाई की विशेष व्यवस्था की हुई है। इसके लिए अलग से कर्मचारी तैनात किए हैं। अस्पताल में जाने वाले प्रत्येक मरीज और तीमारदारों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। साथ ही कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग व्यवस्था की भी हुई है। नागरिकों से अपील है कि कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और ओपीडी में उचित सामुदायिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

- डॉ. मंजू कादियान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें