फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी के लिए गांवों में अच्छे पशुओं की पहचान कर रहे चिकित्सक

विज्ञापन
अभियान के दौरान उतम नस्ल के पशुओ की पहचान करते डॉ. विजय सनसनवाल। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर 13 के सामने 25 से 27 फरवरी तक होने वाले राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी को लेकर पशुपालन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदर्शनी में किसानों की सुविधा के लिए जिले से प्रतिदिन 70 बसें गांवों से प्रदर्शनी में आएंगी। प्रदेश भर के अन्य जिलों से 80 बसें प्रतिदिन आएंगी। वहीं प्रदर्शनी के लिए पशु चिकित्सक गांवों में जाकर अच्छी नस्ल के पशुओं की पहचान करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के लिए प्रबंध निदेशक एवं नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया और उप निदेशक एवं को-नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव राठी ने बताया कि पशु-प्रदर्शनी को लेकर पशु चिकित्सकों ने उत्तम नस्ल के पशुओं का चयन करने का अभियान चलाया है। मीडिया का कार्य देख रहे डॉ. विजय सनसनवाल ने बताया कि कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी को ऐतिहासिक बनाने के लिए पशु चिकित्सक गांवों में जाकर पशुओं को देख रहे हैं। प्रदर्शनी को लेकर ग्रुप बनाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में लाला लाजपतराय विश्वविद्यालय के पशु वैज्ञानिक नई तकनीकों की जानकारी देंगे, जिनका पशुपालकों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में पशुपालन विभाग का अहम योगदान है।
पशु-प्रदर्शनी में किया जाएगा फसल का पोर्टल पर पंजीकरण
भिवानी में 25 से 27 फरवरी तक होने वाली पशु-प्रदर्शनी में कृषि विभाग द्वारा एक विशेष स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें किसानों का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने बताया कि इस बारे में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक विवरण, मोबाइल नंबर और जमीन से संबंधित दस्तावेज लाने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें