सीएम मनोहर लाल के साथ सम्मान पाने वाले मेधावी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर बहुत खुशी हो रही है। ऐसा पल आएगा, सोचा भी नहीं था। अब लक्ष्य पर अधिक फोकस करूंगी। मेरे पिता दिनेश कुमार किसान हैं और वे चाहते हैं कि मैं यूपीएससी की परीक्षा पास करूं। पिता का सपना पूरा करना ही उसका सपना है। अमर उजाला फाउंडेशन का धन्यवाद, ये मेरे लिए गौरवान्वित पल रहे।
- रचना शर्मा।
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मेरे लिए काफी गौरव के पल थे। अभिभावक व गुरुजनों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में अच्छे अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। अब आगे की तैयारी कर रही हूं।
- ज्योति कड़वासरा।
यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 'विद्यार्थी बीज के समान, छात्रवृत्ति-सम्मान करते हैं खाद-पानी का काम'
परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ पास हुए थे और अब अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया है। इससे काफी अच्छा लगा है।
- समीत राहड़ तलवानी।
यह भी पढ़ें : Haryana: सम्मान पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख, परिजन बोले-बच्चों के जीवन में नया उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन का कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा है। इस कार्यक्रम से अनेक विद्यार्थियों के हौसलों को उड़ान मिलेगी।
- हिना शर्मा।
अमर उजाला की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाता है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर काफी अच्छा लगा।
- अमीषा।