फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाजों ने जीते 9 पदक

Wed, 02 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मिनी क्यूबा के नाम से प्रसिद्ध भिवानी के मुक्केबाजों ने एक बार फिर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। 27 से 29 जून तक चली प्रतियोगिता में भीम स्टेडियम के कोच राहुल के नेतृत्व में 10 लड़कों और 5 लड़कियों की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भिवानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 9 पदक अपने नाम किए, साथ ही लड़कों की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी भी जीती।
विज्ञापन


कोच राहुल ने बताया कि लड़कों के वर्ग में 60 किलोग्राम में सौरभ, 70 किलो में जतन, 90+ किलो में रोबिन ने स्वर्ण, 50 किलो में मोहित ने रजत, जबकि 65 किलो में रीतिक, 80 किलो में दक्ष और 90+ किलो में दक्ष ने कांस्य पदक जीते। वहीं लड़कियों में 51 किलो में मोनिका और 65 किलो में निधि ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह मंगलवार को भीम स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शन भिवानी की मुक्केबाजी विरासत को और मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें