फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ी-लिखी बेटी से तिरंगा फहराने के दौरान विवाद

Tue, 16 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पढ़ी-लिखी बेटी से ध्वजारोहण के सरकार के निर्णय के बाद एमसी कॉलोनी के सरकारी स्कूल में ध्वजारोहण को लेकर विवाद हो गया। राष्ट्रीय गान के गाली गलौज हुई और धमकियां दी गई। पुलिस ने हेड मास्टर की शिकायत पूर्व बीईओ समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला 15 अगस्त के स्वतंत्रता समारोह के दौरान का है। एमसी कॉलोनी के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा था। वार्ड की ही बेटी सुनीता ने ध्वजारोहण किया। जब राष्ट्रीय गान गाया जा रहा था तो कुछ लोग आए और अपनी बेटी को सबसे पढ़ा लिखा बताते हुए ध्वजारोहण उनसे कराने की बात कही।

इसी बात पर विवाद हुआ और राष्ट्रीय गान के दौरान ही गाली गलौज हुई। विवाद के बाद स्कूल के हेड मास्टर विकास ने इसकी शिकायत टीआईटी चौकी में दी। हेड मास्टर विकास ने बताया कि तीन स्कूलों राजकीय माध्यमिक विद्यालय एमसी कॉलोनी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला एमसीकॉलोनी और जीतूवाला जोहड़ स्थित प्राथमिक पाठशाला का कार्यक्रम चल रहा था। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी में प्रस्ताव पास होने के बाद स्कूल के पास ही रहने वाली सुनीता देवी को ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया गया। ध्वजारोहण का कार्यक्रम हो चुका था और राष्ट्रीय गान चल रहा था। इसी दौरान तीन-चार लोग आए और गाली गलौच करने लगे। कहने लगे उनकी बेटी सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी है, वे ही झंडा फहराएंगे। उन्हें समझाने की काफी कोशिश की मगर वे नहीं माने। उसे भी जाति सूचक शब्द कहे। हेड मास्टर ने बताया कि जिस लड़की का नाम वे बता रहे थे वह दो दफा स्कूल में पहले झंडा फहरा चुकी है। स्मामले में टीआईटी चौकी से एसआई हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि हेड मास्टर विकास की शिकायत पर महिला प्रवेश देवी, पूर्व बीईओ मामनचंद व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें