भिवानी। डिस्क प्रॉब्लम के ऑपरेशन के बाद एक व्यक्ति के अचानक से तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों चिकित्सक ने लापरवाही के आरोप लगाए है। वही इस संबंध में अभी इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
मामला बुधवार शाम करीब पांच बजे का है। चिरंजीवी कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय सरदार सिंह एक मील में काम करता था। कुछ दिन पहले उसको डिस्क की प्रॉब्लम को हो गई थी। जिसके उपचार के लिए उसने शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब करने लग गई। बुधवार दोपहर में अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए उसी प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसका ऑपरेशन हुआ था। बुधवार शाम करीब पांच बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। बीटीएम पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एचसी नरेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने आरोपी चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए है। मृतक के बेटे विशाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।