फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

पहला मामला सेक्टर-13 मोड़ का है। गांव सड़वा निवासी सोमबीर ने बताया कि उसका भाई 21 वर्षीय प्रेम शहर में सेक्टर-13 में रहता है। वह सरकारी नौकरी की तैयारी करता है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह बाइक पर अपने कमरे पर जा रहा था। जब वह सेक्टर-13 के मोड़ पर पहुंचा तो अचानक ही सामने से आ रही बाइक के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर में चोटें आई है। वही दूसरी बाइक पर गांव तिगड़ाना निवासी सुमित सवार था। जोकि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

दूसरा मामला गांव पोहकरवास का है। गांव पोहकरवास निवासी 22 वर्षीय सोनू खेतीबाड़ी करता है। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अपने खेत से पैदल घर लौट रहा था। अचानक ही तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिसके कारण उसके पांव में फ्रैक्चर आ गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही एक अन्य हादसा हालुवास के नजदीक हुआ है। जिसमें शास्त्री नगर निवासी युवती घायल हो गई। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें