भिवानी। गोशाला परिसर स्थित राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र के मुख्य द्वार पर सीवर लाइन ठप पड़ी है। इसकी वजह से गंदा पानी मुख्य गेट पर ही जमा हो रहा है। यहां तैनात पशु चिकित्सक भी इसकी कई बार शिकायत संबंधित जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के समक्ष कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र के पशु चिकित्सक डॉ. विजय सनसनवाल ने बताया कि मुख्य द्वार के पास ही लंबे अर्से से सीवर ठप पड़ा है। मैनहोल ओवरफ्लो होने की वजह से गंदा पानी जमा हो रहा है। इस कारण यहां आने वाले पशु पालकों को परेशानी होती है। वहीं गोशाला के पशुओं पर भी बीमारियों का संक्रमण मंडरा रहा है। इस संबंध में काफी शिकायतें जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।