फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढिगावा मंडी की बेटी अनुराधा की निकाली घुड़चड़ी

Wed, 04 Dec 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव ढिगावा मंडी में बेटी अनुराधा की घुड़चड़ी निकालते परिजन। 
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। ढिगावा मंडी की बेटी अनुराधा की शादी से पहले घुड़चढ़ी निकाली गई। इस अवसर पर चाचा राजकुमार के घर से बान निकालते हुए अनुराधा घोड़ी पर चढ़कर अपने घर पहुंची। बेटी की घुड़चड़ी ढिगावा मंडी सहित आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान बेटी और माता-पिता खुशी में जमकर नाचे।
विज्ञापन

अनुराधा के पिता राजेश व माता सरोज ने बताया कि लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं। लड़की शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को शिक्षित करती है। सरपंच धर्मवीर सिंह नेहरा ने कहा कि बेटियां आज बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, चाहे वह खेल की बात हो या शिक्षा का क्षेत्र हो या अन्य किसी भी क्षेत्र में नाम रोशन करने में बेटियां बेटों से अव्वल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें