फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डायल 112 है तैयार... शहर में सूचना बोर्ड लगाकर हो रहा प्रचार

Sat, 02 Nov 2024 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड के गेट के सामने लगाया गया डायल 112 का बोर्ड। 
विज्ञापन
भिवानी। सर्दी व कोहरे के समय को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस प्रशासन की ओर से डायल 112 के सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इस बोर्ड पर वाहन चालकों को एक सुरक्षित लेन मार्ग में चलने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही डायल 112 के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दर्शाई गई है।
विज्ञापन

इस बोर्ड पर स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है कि डायल 112 की टीम आपसे बस एक कॉल की दूरी पर है। किसी प्रकार की परेशानी में आप डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता ले सकते हैं। शहर के मुख्य स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं युक्त गाड़ियां तैयार मिलती हैं। ये गाड़ियां पुलिस कंट्रोल रूप से जुड़ी होती हैं।
आपके की ओर से सूचना देने के 10 से 15 मिनट के अंदर पुलिस सहायता पहुंचा देती हैं। इस बोर्ड पर लिखा गया है कि डायल 112 पर कोई भी व्यक्ति आपातकालीन स्थिति में सूचना दे कर यातायात, स्वास्थ्य व अग्निशमन की सुविधा एक साथ ले सकता है।
विज्ञापन

शहर के राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, नया बस स्टैंड, हांसी मार्ग पर स्थित तिगड़ाना मोड़ और मुख्य स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। कॉलेज में पढ़ने वाली महिलाओं, हाइवे पर चलने वाले वाहन चालकों व शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। इस सूचना बोर्ड को बनाने में ऐसा पेपर प्रयोग किया गया है, जो रात के अंदेरे में और सर्दी के कोहरे में बिल्कुल आसानी से स्पष्ट दिखाई देगा।
-
क्या है डायल 112
डायल 112 आपातकालीन स्थिति में डायल किया जाने वाला एक नंबर है। जो अग्निशमन ब्रिगेड, मेडिकल टीम और पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिए 24 घंटे चालू रहता है। कोई भी व्यक्ति परेशानी में मोबाइल के माध्यम से इस नंबर को डायल कर सहायता ले सकता है। ये सुविधा मुफ्त है। डायल 112 की गाड़ियां सभी सुविधाओं से युक्त होती हैं। इन गाड़ियों में आधुनिक मोबाइल डाटा टर्मिनल कैमरा, वायरलेस सेट, जीपीएस पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन उपकरणों से युक्त होती हैं। गाड़ी में लगी तकनीकी सुविधाओं के कारण पुलिस किसी भी व्यक्ति द्वारा दी गयी सूचना के 10 से 15 मिनट के अंदर उस तक सहायता पहुंचा देती है।
-
जिला यातायात पुलिस की ओर से सर्दी और धुंध के मौसम के दौरान सड़क हादसों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ-साथ मुख्य जगहों पर भी डायल 112 के बोर्ड लगाए गए हैं, जिस पर शहरवासियों को काफी महत्वपूर्ण जानकारियों से भी रूबरू कराया जा रहा है। इसका इस्तेमाल वे किसी भी आपात स्थिति में कर सकते हैं।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, प्रबंधक, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें