फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, विधायक सर्राफ ने दिया सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संदेश

विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद ग्रहन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
भिवानी। कमला नगर, बावड़ी गेट स्थित श्रीराम मंदिर में वैद्य परिवार की ओर से अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। इसमें विधायक घनश्याम सर्राफ, समाजसेवी दीपक बंसल सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार धार्मिक आस्था, पारिवारिक संस्कारों तथा सामाजिक एकता के आधार हैं। अन्नकूट महोत्सव अन्न के सम्मान, प्रकृति के प्रति आभार और समाज में सेवा व सहयोग की भावना बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
समाजसेवी दीपक बंसल ने वैद्य परिवार के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वैद्य परिवार के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक परंपराएं हमें अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देती हैं।
विज्ञापन

परिवार ने भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से इन परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता संदीप सिंह, धर्मेश शाह, नरेश बंसल, हनुमान सराफ, डॉ. राजीव गिरधर, डॉ. नितेश, डॉ. अनंत बासोतिया और आदित्य शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें